Ratlam News: जावरा में राष्ट्रीय कराते लीग में जैन विद्या निकेतन का परचम, 11 पदक जीतकर बढ़ाया रतलाम का गौरव

📖 1 min read

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जावरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय “द फाइटर्स कराते लीग” प्रतियोगिता में श्री जैन विद्या निकेतन, रतलाम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के कुल 12 खिलाड़ियों ने कराते प्रशिक्षक राजवर्धन सिंह हारोड़ के कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इस उपलब्धि में 4 बालिकाएं और 8 बालक शामिल रहे, जिनका प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा।

स्वर्ण पदक विजेताओं में हर्षिता कपूर, श्रद्धा तलोदिया, भव्य प्रजापत, ऋषभ प्रजापत एवं अर्जुन मुनिया शामिल हैं। वहीं रजत पदक लक्ष्य गवली, केशवी वर्मा, रक्षा बादशाह, हर्षित सोनी और हर्षित जगदेव ने हासिल किया। कांस्य पदक लुभांशु यादव के खाते में आया।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष महेंद्र चाणोदिया, सचिव निर्मलजी लुनिया एवं प्राचार्य श्रीमती मृदुला शर्मा ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के खेल प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रतिफल है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से न केवल श्री जैन विद्या निकेतन बल्कि रतलाम जिले का गौरव भी बढ़ा है।

0%