रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। मकर संक्रांति एवं सनातन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। शीतलहर को ध्यान में रखते हुए सनातन सोशल ग्रुप द्वारा ग्रामीण अंचलों से आकर रतलाम नगर के विकास में श्रम करने वाले वनवासी भाइयों एवं निराश्रित जरूरतमंदों को तिलक लगाकर 501 कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही तिल–गुड़ के लड्डू, शुद्ध घी की नुकती एवं सेव का वितरण प्रातः 9 बजे चांदनी चौक पर किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यह भव्य सेवा कार्य आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वनवासी बंधुओं एवं निराश्रित भाइयों ने सहभागिता कर लाभ लिया।
सेवा कार्य का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी, व्यापारीगण एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी सचिव रवि पंवार ने निभाई, जबकि आभार व्यक्त उपाध्यक्ष निलेश सोनी द्वारा किया गया। सनातन सोशल ग्रुप का यह सेवा अभियान सामाजिक समरसता, मानव सेवा और सनातन मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल