MP News: राजगढ़ के गांव भादाहेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

राजगढ़- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। MP News: खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भादाहेड़ी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

WATCH VIDEO

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम गांव से गुजर रहे ग्रामीणों ने प्रतिमा के चेहरे और आंखों पर निशान देखे। प्रतिमा का चश्मा भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला, वहीं आसपास दो-तीन पत्थर पड़े हुए पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खिलचीपुर थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का पुलिस बल गांव भादाहेड़ी पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा और चश्मे की मरम्मत करवाई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका था। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी का बयान

खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि ग्राम भादाहेड़ी में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस बल तुरंत गांव पहुंचा और प्रतिमा को ठीक करवा दिया गया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram