JSG संगिनी उमंग का सुख शक्ति धाम में ध्यान शिविर, जैन तीर्थ बीबड़ौद व जयंतसेन धाम में किए दर्शन

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। JSG संगिनी उमंग परिवार रतलाम द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सुख शक्ति धाम ध्यान केंद्र का सामूहिक भ्रमण एवं ध्यान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की लगभग 60 सखियों ने सहभागिता की।

ध्यान केंद्र पर योग गुरु द्वारा ध्यान के महत्व, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी सखियों को सामूहिक रूप से ध्यान भी करवाया गया, जिससे सभी ने आत्मिक शांति का अनुभव किया।

ध्यान सत्र के बाद समूह जैन तीर्थ बीबड़ौद जी पहुंचा, जहां चाय-नाश्ते के उपरांत प्रभु दर्शन, चैत्यवंदन एवं प्रभु भक्ति की गई। इस दौरान सखियों ने मनोरंजक गेम्स भी खेले, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और आनंदमय बना रहा। बाद में सभी ने सामूहिक भोजन किया।

इसके पश्चात समूह ने जैन तीर्थ जयंतसेन धाम पहुंचकर दर्शन-वंदन किए और धार्मिक वातावरण में समय व्यतीत किया।

कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन ग्रुप की सखियों द्वारा सेल्फ कंट्रीब्यूशन से किया गया। सुख शक्ति धाम एवं बीबड़ौद आने-जाने के लिए 4 मैजिक वाहनों की व्यवस्था की गई, जिसका खर्च ग्रुप की सदस्य रश्मि जी जैन द्वारा वहन किया गया।

इस अवसर पर रश्मि जी जैन का स्वागत ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया द्वारा किया गया, वहीं कार्यक्रम में सहयोग देने वाली सभी सखियों का आभार ग्रुप सचिव अनीता कोठारी ने व्यक्त किया।

यह आयोजन आध्यात्मिक जागरूकता, सामूहिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला रहा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram