रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। शहर में एक बार फिर भक्ति की गूंज सुनाई देने वाली है। युवा संकल्प ग्रुप रतलाम द्वारा आयोजित भव्य शिव आराधना एवं शिव महाआरती का तीसरा वर्ष 14 फरवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा। आयोजन रात 8 बजे दो बत्ती चौराहा, रतलाम पर होगा।

आयोजन से जुड़े अंकुश श्रीवास्तव मित्र मंडल ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रतलाम को शिवमय बनाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में भगवान शिव की भव्य आराधना, मंत्रोच्चार और सामूहिक महाआरती की जाएगी। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपने परिवार और मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु “जय श्री महाकाल” के जयघोष के साथ भक्ति में सराबोर होंगे। शिव महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसादी वितरण भी रखा गया है।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में भी इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।
शहर के श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आस्था और भक्ति का एक विशेष अवसर रहेगा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में मॉडल का AI वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 15 लाख की फिरौती और लड़की भेजने की मांग; इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजे अश्लील वीडियो
- BREAKING Ratlam News: रतलाम स्टेशन रोड थाने में देर रात हंगामा: रात्रि गश्त की मांग पर भाजपा पार्षद ने TI पर लगाए अभद्रता के आरोप
- रतलाम चाकूबाजी केस: इंदौर से दबोचा गया मुख्य आरोपी बाबर पठान, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद