Dhurandhar 2 Trailer रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रणवीर सिंह के दमदार एक्शन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के खतरनाक किरदार ने फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। जानिए ट्रेलर में क्या है खास।
नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। करीब 3 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, दमदार डायलॉग और बदले की कहानी की झलक देखने को मिल रही है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
ट्रेलर में दिखा रणवीर सिंह का खतरनाक अंदाज
ट्रेलर की शुरुआत ही जबरदस्त एक्शन सीन से होती है, जिसमें Ranveer Singh पहले से ज्यादा आक्रामक और खतरनाक अंदाज में नजर आते हैं। कहानी में यह सवाल उठाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का नया बादशाह कौन होगा?
ट्रेलर के कई सीन देखकर ऐसा लगता है कि ल्यारी की कमान अब रणवीर सिंह के हाथ में आ गई है। एक सीन में पाकिस्तान के लोग उनकी जीत का जश्न मनाते हुए भी नजर आते हैं, जिससे कहानी में सस्पेंस और बढ़ जाता है।
सच्चाई सामने आने पर मचा हड़कंप
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि जब ल्यारी के लोगों को रणवीर सिंह की असली पहचान और सच्चाई का पता चलता है, तो सभी हैरान रह जाते हैं। इसी के साथ फिल्म में बदले की एक बड़ी कहानी का संकेत मिलता है।
संजय दत्त और अर्जुन रामपाल का दमदार रोल
फिल्म में Sanjay Dutt और Arjun Rampal भी बेहद दमदार किरदार में नजर आए हैं। खासकर अर्जुन रामपाल का खतरनाक अंदाज ट्रेलर में अलग ही प्रभाव छोड़ता है।
ट्रेलर का एक डायलॉग –
“पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा”
दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ईद पर होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस क्लैश टला
निर्देशक Aditya Dhar के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इसी दिन Yash की फिल्म Toxic भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दी गई है। ऐसे में ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म से टक्कर नहीं होगी।
पहली फिल्म ने किया था 1300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन
गौरतलब है कि Dhurandhar 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में Ranveer Singh, Akshaye Khanna, Arjun Rampal, R. Madhavan, Sanjay Dutt और Sara Arjun जैसे कलाकार नजर आए थे।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 838.50 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1305.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अब ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि ‘धुरंधर 2’ भी एक बड़ी एक्शन ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।