रतलाम में गुड़ी पड़वा पर सामूहिक सामायिक, शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। जैन सोशल ग्रुप संगिनी उमंग रतलाम परिवार द्वारा गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर विश्व शांति की कामना के साथ सामूहिक सामायिक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रुप व समाज की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर धर्म आराधना का लाभ लिया।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक पाठशाला में शिक्षा देने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंजीता जी कोठारी, सरिता जी श्री श्रीमाल, संगीता जी कोठारी, पविना जी मूणत, मनीषा जी कोठारी, श्वेता जी वोहरा, विमला जी गादिया, सरोज जी कासवा सहित कुल 10 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सम्मान ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य रमिला जी सकलेचा, संगीता जी कांठेड़, रेनू लूनिया व अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

सामूहिक सामायिक के दौरान प्रभावना आभा नागौरी द्वारा की गई, जिससे कार्यक्रम का धार्मिक माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया।

इसके अलावा, हाल ही में JSG इंटरनेशनल फेडरेशन में JSG एमपी रीजन व JSG संगिनी उमंग रतलाम का नाम गौरवान्वित करने वाली सरोज जी जैन चतर का भी विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में रमिला अभय जी सकलेचा, संगीता ललित जी कांठेड़, अमित जी कोठारी, रेनू राजेंद्र लूनिया, बिंदु अनिल जी कटारिया, अनीता शरद जी कोठारी, विजया जवाहर जी लूनिया, अरुणा महेंद्र जी नाहर, ममता भंडारी, सुनीता सुनील जी डांगी सहित कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की जानकारी निर्मला संजय जी पटवा द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram