MP Board Result 2026: अप्रैल के पहले हफ्ते में आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

MP Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। जानें रिजल्ट डेट, पासिंग मार्क्स और चेक करने का तरीका।

भोपाल- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। ताजा अपडेट के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग 90% पूरा हो चुका है, जिससे उम्मीद है कि रिजल्ट अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

 इतने छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 16.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं

  • 10वीं: 9.53 लाख छात्र
  • 12वीं: 7.06 लाख छात्र

परीक्षा तिथियां:

  • 10वीं: 13 फरवरी से 6 मार्च 2026
  • 12वीं: 10 फरवरी से 7 मार्च 2026

यहां चेक करें MP Board Result 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे:

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें
  4. सबमिट पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  6. भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें

पास होने के लिए जरूरी अंक

एमपी बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।

  • 1 या 2 विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा
  • अंक सुधार के लिए रीचेकिंग/रीवैल्यूएशन का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा

पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

  • 10वीं पास प्रतिशत (2025): 76.22%
  • 12वीं पास प्रतिशत (2025): 74.48%

पिछले वर्षों में कब आया रिजल्ट

  • 2025: 7 मई
  • 2024: 24 अप्रैल
  • 2023: 25 मई
  • 2022: 29 अप्रैल

ट्रेंड को देखते हुए इस साल रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में आने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram