रतलाम के जावरा स्थित गोठड़ा गांव में चैत्र नवरात्रि पर हुई पारंपरिक भविष्यवाणी में 2026 के मौसम, फसल, बीमारी, भूकंप और देश-दुनिया की स्थिति को लेकर बड़े संकेत दिए गए। जानें पूरी खबर।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: चैत्र नवरात्रि की नवमी पर जावरा के ग्राम गोठड़ा स्थित मलेनी नदी किनारे बने महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भविष्यवाणी का आयोजन हुआ। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण यहां घंटों बैठे रहे और पूरे ध्यान से भविष्यवाणी सुनी।
पंडित नागूलाल धनगर द्वारा की गई इस भविष्यवाणी को स्थानीय किसान बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं और इसी के आधार पर बुवाई समेत कृषि कार्यों की योजना बनाते हैं। इस वर्ष की भविष्यवाणी में मौसम, खेती-किसानी, देश-दुनिया, बीमारी, प्राकृतिक आपदाओं और राजनीति को लेकर कई बड़े संकेत दिए गए हैं।

वीडियो देखे
मौसम और वर्षा का अनुमान
- इस साल आगजनी और तेज हवाओं का प्रकोप ज्यादा रहेगा।
- वैशाख माह में भी बारिश के संकेत हैं।
- ज्येष्ठ माह की शुरुआत में कम, अंत में अधिक वर्षा होगी।
- सावन में असमान वर्षा—कहीं सूखा तो कहीं भारी बारिश।
- भादवा माह आधा सूखा और आधा वर्षा वाला रहेगा।
- कुओं में पानी भरपूर रहेगा, लेकिन बारिश से नुकसान भी होगा।
- सावन-भादो में कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।
बुवाई और खेती के संकेत
- बुवाई में इस बार उलझन रहेगी, बीज (बिजवारा) दोगुना रखना होगा।
- पहली बुवाई: आषाढ़ माह की एकम से दशमी तक
- दूसरी बुवाई: आधे आषाढ़ की एकम से पंचमी तक
- तीसरी बुवाई: आषाढ़ अंत से सावन शुरुआत
- बुवाई का मुहूर्त: मंगलवार, तेरस तिथि, दोपहर 2:30 बजे
- हाथ से बुवाई करना बेहतर, ट्रैक्टर से नहीं
- धान का इंतजाम रखें
फसल और बाजार भाव
- गेहूं, चना सहित सभी फसलें अच्छी होंगी, हालांकि कुछ जगह गेहूं खराब भी हो सकता है।
- सोयाबीन में इल्ली (कीट) की समस्या रहेगी।
- गेहूं, सोयाबीन, लहसुन के भाव अच्छे रहेंगे।
- प्याज के दाम सामान्य से बेहतर रहेंगे।
- काली और सफेद वस्तुओं के भाव भी ऊंचे रहेंगे।
आपदाएं और प्राकृतिक घटनाएं
- मावठे (बारिश) 7 बार गिरेंगे—अगहन, पौष, माघ में
- ओलावृष्टि से नुकसान होगा
- अतिवृष्टि 3 बार—माघ शुरुआत, माघ अंत और फाल्गुन मध्य
- भूकंप के झटके पौष और माघ माह में महसूस होंगे
बीमारी और संक्रमण का खतरा
- कुंवार और कार्तिक माह में बीमारी का बड़ा प्रकोप
- वैशाख से आषाढ़ के बीच ऐसी स्थिति बन सकती है कि लोगों को घरों में रहना पड़े
- गाय-भैंसों में बीमारी तेजी से फैलेगी
देश-दुनिया और राजनीति
- दुनिया में युद्ध जारी रहेंगे, इस साल और बढ़ेंगे
- एक ऐसा घटनाक्रम होगा जिससे सरकार भी थक जाएगी
- राजनीति में भारी उथल-पुथल और विवाद
- भविष्य में जाति व्यवस्था खत्म होने के संकेत, कोई भी किसी से विवाह कर सकेगा
लोगों के लिए चेतावनी और सलाह
- अपने और पशुओं के लिए खानपान की व्यवस्था पहले से रखें
- सोना-चांदी में निवेश से बचें, व्यापारियों को लाभ होगा
- बीमारी रुकने पर बजरंगबली (महावीर) का हवन-पूजन करें
- गौमाता और बेटियों की रक्षा करें
- समाज में जातीय विवाद खत्म करने का संदेश
विशेष चेतावनी
- कुछ परिस्थितियों में अंतिम संस्कार तक करना मुश्किल हो सकता है
- लोगों को जमीन में दफनाने जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई
Latest News
- BREAKING PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अलर्ट, तुरंत चेक करें स्टेटस, नहीं तो अटक सकते हैं ₹2,000
- BREAKING MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 1 अगस्त से तत्काल टिकट के नए नियम लागू, परिवार को मिलेगी पहली प्राथमिकता
- BREAKING 8th Pay Commission: 15 दिन बाद आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, 7 अगस्त से दिल्ली में होगी अहम बैठक