MP News: शयोपुर के 2.57 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में KBC विजेता तहसीलदार अमिता सिंह गिरफ्तार। शिवपुरी जेल में भी दिखाया पद का रुतबा, जानिए पूरा मामला।
श्योपुर– पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में हुए करीब 2.57 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मुख्य आरोपी और चर्चित तहसीलदार अमिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालियर से 26 मार्च को गिरफ्तारी के बाद उन्हें शिवपुरी सर्किल जेल भेजा गया, जहां महिला बैरक में रखा गया है।
KBC से चर्चा में आई थीं अमिता सिंह
अमिता सिंह पहले कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेकर सुर्खियों में आई थीं, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने खेलते हुए 50 लाख रुपये जीते थे। अब वही नाम एक बड़े घोटाले में सामने आने से मामला और चर्चित हो गया है।
क्या है पूरा घोटाला मामला?
वर्ष 2021 में श्योपुर जिले में आई बाढ़ के बाद राहत राशि वितरण के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि:
- 127 फर्जी हितग्राहियों के नाम पर खाते बनाए गए
- इन खातों में करीब 2.57 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए
- पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड तत्कालीन विजयपुर तहसीलदार अमिता सिंह को माना जा रहा है
जेल में भी दिखाया ‘पद का रुतबा’
सूत्रों के अनुसार, शिवपुरी जेल पहुंचने के बाद भी अमिता सिंह का रवैया सामान्य नहीं रहा।
- जेल स्टाफ द्वारा नाम पूछने पर उन्होंने कहा— “नाम वारंट में लिखा है”
- पूछताछ में सहयोग नहीं किया
- तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, लेकिन जांच में स्वास्थ्य सामान्य पाया गया
- महिला प्रहरियों से कहा— “तुम मुझे जानती नहीं हो, मैं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट हूं”
इस व्यवहार के बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी कि जेल में नियमों का पालन करना होगा।
आगे क्या होगा?
मामले में पुलिस और प्रशासन की जांच जारी है। संभावना है कि इस घोटाले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।