Ratlam News: रतलाम में IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ratlam News: रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मोबाइल और सट्टा आईडी के स्क्रीनशॉट जब्त।

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का अवैध कारोबार लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला माणकचौक थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

वीडियो देखे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अप.क्र. 175/26 में सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:25 बजे चौमुखी पुल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसेरा बाजार स्थित गणेश मंदिर के पास एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए IPL मैच Chennai Super Kings vs Delhi Capitals पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम पंचों के साथ मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय पिता सुनील सुराना (उम्र 31 वर्ष), निवासी तेलियों की सड़क, रतलाम बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सैमसंग कंपनी का काले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें जियो सिम लगी हुई थी। मोबाइल की जांच करने पर गूगल क्रोम ब्राउजर में “ZEE EXCH” नामक ऑनलाइन सट्टा आईडी के माध्यम से IPL मैच पर दांव लगाना पाया गया। पुलिस ने सट्टा आईडी से जुड़े तीन स्क्रीनशॉट भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। साथ ही धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर आरोपी को नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई में आरक्षक अविनाश मिश्रा, विशाल सेन, गोविंद गेहलोत और चंदन सिंह मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही।