रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर रतलाम जिले के पटवारी 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर है। हड़ताल के 18वें दिन आज गुरुवार को जिले के सभी पटवारियों द्वारा गुलाब चक्कर से कालिका माता मंदिर तक लुढ़कन यात्रा निकाली गई। यात्रा में शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। नारेबाजी करते हुए पटवारियों ने लुढ़कने वाले अपने साथियों पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान महिला पटवारी हाथों में संघ का बैनर थामे चलती नजर आई।
पटवारी संघ के तहसील कोषाध्यक्ष अमृत कुमार आंजना ने बताया की मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर मप्र के 19 हजार पटवारियों के साथ हमारी हड़ताल को आज 18 दिन हो चुके है। पिछले 18 दिन से हम अलग अलग तरीकों से शिवराज सरकार को मनाने की कोशिश कर रहे है मगर अब तक उन पर कोई असर नहीं हुआ है। आज हमने लोटन यात्रा करते हुए मा कालिका से शिवराज सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना कि है। ताकि हमारी मागों का निराकरण जल्द कर सके।

आंदोलित पटवारियों का कहना है कि वे करीब 25 साल से ग्रेड-पे समयमान वेतनमान, पदोन्नति, भत्तों में बढ़ोत्तरी और तकनीकी संसाधनों में कमी सहित अन्य मांगें कर रहे है। लेकिन उनकी मांगों का अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। यात्रा में संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, सचिव धीरज परमार, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद चौहान, मीडिया प्रभारी दिग्विजय जलधारी आदि मौजूद रहे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल