पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने परिवार के साथ किया स्वागत
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क शनिवार को संत रविदास चौक से आरंभ हुआ। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। जनसंपर्क करते हुए डालू मोदी बाजार पैलेस रोड पर काश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पहुंचे। कोठारी ने सपरिवार काश्यप का आत्मीय स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप बाद में भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर सहित पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत-अभिनंदन किया। जनसंपर्क में क्षेत्र के रहवासियों द्वारा काश्यप का आत्मीय स्वागत किया।


जनसंपर्क के दौरान बैंड वाले ने अपना यंत्र बजाकर अनोखे अंदाज में कश्यप का स्वागत किया। समर्थक कमल का फूल देकर अबकी बार 56 हजार पार के नारे लगाते भी नजर आए। जनसंपर्क शनिवार को सुबह वार्ड क्रमांक 24, 25, 26, 40 एवं 42 में किया गया। इसकी शुरुआत संत रविदास चौक से हुई। यहां से हरमाला रोड, मेहताजी का वास, थावरिया बाजार से टंकी चौराहा, गायत्री मेडिकल, नागर वास, दौलतगंज से डालूमोदी बाजार होकर पैलेस रोड होकर पैलेस गेट पर समापन हुआ।

Latest News
- BREAKING CJP Protest: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस; पीएम मोदी बोले- जल्द स्वस्थ हों
- Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल