केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन…
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल होते ही प्रत्याशी जनता के बीच अपने – अपने अंदाज में पहुंच रहे है। यही नजारा रतलाम शहर में भी देखने को मिला। रतलाम में शाम होते ही चाय के शौकीनों का जमावड़ा लगता है। शनिवार को स्टेशन रोड पर शहर की फेमस बजरंग चाय पर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा अचानक पहुंचे। यहां उन्होंने पहुंचते ही अपने लिए व समर्थकों के लिए चाय का आर्डर दिया। सकलेचा को देखकर हर कोई हैरत में भी पड़ गया।
बजरंग चाय पर युवाओं ने सकलेचा के साथ चाय पी और सेल्फी भी ली। इस दौरान करीब 30मिनट तक सकलेचा ने युवाओं से शहर के मुद्दों के बारे में चर्चा की। आपको बता दे की शहर में धीरे धीरे चुनावी रंग परवान चढ़ते नजर आ रहा है। प्रत्याशी अपने- अपने अंदाज में चुनाव प्रचार के लिए जुट गए है।


कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय लक्कड़ पीठा (यूको बैंक के सामने) पर खोला गया। जिसका शुभारंभ वरिष्ठ अभिभाषक शांतिलाल मालवीय के हाथों किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को भारी बहुमतों से रतलाम शहर और मध्य प्रदेश में विजय दिलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राजकुमार जैन लाला, विनोद मिश्रा मामा, संदीप शुक्ला, जोएब आरिफ, राकेश झालानी, पीयूष बाफना, पुनीत शर्मा, धर्मेंद्र मंडवारिया, सतीश पुरोहित, अनिल झालानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News
- BREAKING CJP Protest: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस; पीएम मोदी बोले- जल्द स्वस्थ हों
- Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल