मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के सामने पहुंची पीड़ित महिला, भय्या ने लाडली बहना को दिलाया न्याय का भरोसा!
पब्लिक वार्ता – भोपाल,
जयदीप गुर्जर। कहने को तो एमपी अजब है और गजब है। लेकिन कभी कभी एमपी में ऐसे गजब मामले सामने आते है जो एमपी की साख दाव पर लगा देते है। एक ऐसा ही मामला सीएम शिवराजसिंह चौहान के सामने आया। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक मुस्लिम महिला से मुलाकात की, जिसे उसके देवर ने सिर्फ इसलिए पीटा था क्योंकि उसने बीजेपी को वोट दिया और वह जीत की खुशियां मना रही थी। सीएम ने ट्वीट में कहा की, ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए बीजेपी को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी। मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।’
कौन है यह मुस्लिम महिला?
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित महिला समीना बी से मुलाकात की। बीजेपी को वोट देने के कारण समीना को उनके देवर जावेद खां ने पीटा था। समीना अपने बच्चों के साथ सीएम हाउस में शिवराज से मिलने पहुंची। इस दौरान सीएम ने उनसे बात की और बच्चों को प्यार दिया। सीएम ने आश्वासन दिया कि वह महिला की सुरक्षा और सम्मान पर कोई आंच नहीं आने देंगे। बता दें कि मामला सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा हसन गांव का है, जहां समीना बी नाम की महिला के साथ इसलिए मारपीट की गई थी क्योंकि उसने बीजेपी को वोट दिया था। यह घटना 4 दिसंबर की है, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में भी की। 8 दिसंबर यानी शुक्रवार को महिला कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंची। उसका आरोप है कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। वहीं, देवर की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता ने कलेक्टर से गुहार लगाई। जिसके बाद मामला सीएम तक पहुंचा और उन्होंने महिला से शनिवार को मुलाकात की।


कब हुई थी घटना ?
महिला के साथ मारपीट की घटना 4 दिसंबर को सामने आई थी। महिला का कहना है कि वह बीजेपी की जीत पर खुशियां मना रही थी। इसी दौरान देवर गाली-गलौच करने लगा और जब महिला ने विरोध किया तो देवर ने मारपीट की। हालांकी महिला का कहना है कि उसने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है की मामले की जांच कर रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी