पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। प्रदेश भाजपा संगठन ने रतलाम जिला अध्यक्ष के रूप में प्रदीप उपाध्याय को काबिज कर दिया है। उनकी इस घोषणा के बाद भव्य रैली के रूप में उनका स्वागत सत्कार शहर में हुआ। इसी कड़ी में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का जवाहर व्यायामशाला परिवार द्वारा रानी जी के मंदिर के समीप मंच लागकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का 21 किलो की पुष्पमाला से स्वागत करते हुए चांदी का श्रीफल भेंट किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पदक विजेता वैभव जाट (सन्नी पहलवान), अभिषेक जाट, गोरव जाट, अमन जाट, मदन सोनी, जुबिन जैन के साथ बड़ी संख्या में जवाहर व्यायामशाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। आपको बता दे कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजनीति में आने से पहले जवाहर व्यायामशाला परिवार के सदस्य रहे है, उनके भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर व्यायामशाला परिवार ने प्रदेश संघठन का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Latest News
- BREAKING Bank Holiday August 2026: अगस्त 2026 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- BREAKING MP News: पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों पर लगेगी सख्त लगाम, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होंगे केस
- BREAKING WiFi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? आपकी ये 3 आम गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार