बेख़ौफ गुंडागर्दी : घर में घुसकर पुजारी को चाकूओ से 11 बार गोदा, देर रात गंभीर हालात में किया भर्ती

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। देर रात शहर के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई। घर में सो रहे पुजारी व उसके परिवार पर गुंडों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुजारी पर करीब 11 बार चाकुओं से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई है। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना स्टेशन रोड के बिचलावास में कबीर साहब जैन मंदिर के पुजारी अवधेश पिता श्याम सुंदर त्रिवेदी उम्र 46 वर्ष के साथ यह घटनाक्रम हुआ। घायल अवधेश त्रिवेदी ने पुलिस को बताया की वह बिचलावास में कबीर साहब जैन मंदिर के पीछे ट्रस्ट के मकान में किराए से रहते हैं और पिछले 30 वर्षों से मंदिर के पुजारी का कार्य कर रहे हैं। फरियादी के अनुसार बीती रात वह अपने घर में सो रहे थे इसी दौरान रात 1:45 बजे उन्हें दरवाजा तोड़ने की आवाज आई। इसी दौरान लात मार कर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। फरियादी ने बताया कि घर में घुसने वालों में भय्यू मराठा और उसके साथ पांच-छह लोग और थे। फरियादी ने बताया कि आरोपी भय्यू ने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। परिवार वाले बचाने आए तो उन पर भी आरोपी के साथियों ने हमला किया। हमले में अवधेश त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में फरियादी अवधेश त्रिवेदी की शिकायत पर भय्यू और उसके साथी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और अन्य धाराओं (307,458,147,148,149) में प्रकरण दर्ज किया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *