पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। प्रदेश भाजपा संगठन ने रतलाम जिला अध्यक्ष के रूप में प्रदीप उपाध्याय को काबिज कर दिया है। उनकी इस घोषणा के बाद भव्य रैली के रूप में उनका स्वागत सत्कार शहर में हुआ। इसी कड़ी में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का जवाहर व्यायामशाला परिवार द्वारा रानी जी के मंदिर के समीप मंच लागकर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का 21 किलो की पुष्पमाला से स्वागत करते हुए चांदी का श्रीफल भेंट किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पदक विजेता वैभव जाट (सन्नी पहलवान), अभिषेक जाट, गोरव जाट, अमन जाट, मदन सोनी, जुबिन जैन के साथ बड़ी संख्या में जवाहर व्यायामशाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। आपको बता दे कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजनीति में आने से पहले जवाहर व्यायामशाला परिवार के सदस्य रहे है, उनके भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर व्यायामशाला परिवार ने प्रदेश संघठन का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Latest News
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब