पब्लिक वार्ता – शाजापुर,
अजय वर्मा। जिले के ग्राम अभयपुर में किसानों द्वारा नारेबाजी करते हुए आगरा – मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक जाम रहने के बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया। यह पूरा घटनाक्रम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर हुआ। किसानों का आरोप था की गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का गेहूं को अमानक स्तर का बताकर केंद्र पर कर्मचारी खरीदी नहीं कर रहे।
किसानों के चक्काजाम की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी एवं सुनेरा टीआई पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाइश देकर चक्का जाम समाप्त करवाया। जाम और विरोध प्रदर्शन के चलते करीब दो घंटे से अधिक समय तक समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी नहीं हो सकी। एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार मधु नायक और जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने किसानों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया। अब केंद्र पर ही चलना लगाकर गेहूं में से मिट्टी और कुस्सी को निकाला जाएगा। जिसके बाद समर्थन मूल्य पर खरीदी होंगी।


80% गेंहू कर रहे रिजेक्ट
केंद्र के प्रभारी ने अधिकारियों को बताया जिन किसानों के गेहूं में मिट्टी और कुस्सी ज्यादा है, उन्हें अमानक बताकर नहीं खरीद रहे है। मानक स्तर का गेहूं खरीदा जा रहा है । अधिकारियों द्वारा अमानक स्तर के गेहूं को परीक्षण करवा कर देखा भी गया, वहीं किसानों का आरोप है बुधवार शाम से गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां यहां खड़ी हुई है। केंद्र पर पदस्थ कर्मचारीयों द्वारा 80 प्रतिशत गेहूं रिजेक्ट किया जा रहा है। जिस कारण प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। अब चलना लगाकर गेंहू खरीदी पर सहमति हुई है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा की हत्या का खुलासा: प्रेमी के साथ घर से निकली, होटल में रुके और फिर रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
- रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को अंतिम विदाई, बेटे-पौत्रों ने दी मुखाग्नि, शोक सभा में उमड़े गणमान्यजन
- Ratlam News: रतलाम में किन्नरों को अगवा कर मारपीट का मामला, पूनम जान समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, सभी पहुंचे जेल