भ्रष्ट अधिकारियों व भूमाफियाओं पर जल्द हो सकती है एफआईआर दर्ज!
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। नगर निगम सम्मेलन में उठे राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कांड की गूंज अब लोकायुक्त तक जा पहुंची है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे लोकायुक्त पुलिस रतलाम पहुंची। टीम ने नगर निगम पहुंचकर दस्तावेज खंगालना शुरू किए। जिसके बाद टीम महलवाड़ा स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंची। यहां भी करीब 1 घंटे तक दस्तावेज देखे गए। दोनो जगहों से लोकायुक्त की टीम फाइले एकत्रित कर अपने साथ ले गई है। सूत्रों की माने तो जल्द ही नगर निगम व रजिस्ट्रार अधिकारियों सहित कई प्रॉपर्टी के दलाल पर अनियमितता व भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज हो सकती है। फिलहाल इस मामले में लोकायुक्त ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से इनकार किया है।

आपको बता दे शहर के भूमाफिया कहे जाने वाले प्रोपर्टी ब्रोकर राजेन्द्र पितलिया पर षडयंत्रपूर्वक सिविक सेन्टर की अवैध रजिस्ट्रियां करवाने का आरोप लगातार लग रहा है। इसमें तत्कालीन निगम आयुक्त एपीएस गहरवार, उपायुक्त विकास सोलंकी सहित कई अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नगर निगम के पार्षदों ने लगाए थे। अब इनकी शिकायत लोकायुक्त व ईओडब्लू (EOW) के पास पहुंची है। लोकायुक्त ने शिकायत के बाद अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है, वही ईओडब्लू से अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है।
लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने मीडिया को बताया कि सिविक सेन्टर की जमीनों की अवैध रजिस्ट्रियां कराई जाने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को भी प्राप्त हुई थी, जिस पर से लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामला संज्ञान में लिया गया। इसी मामले की जांच के लिए नगर निगम व रजिस्ट्रार ऑफिस से दस्तावेज मांगे गए थे। डीएसपी ने बताया कि मामले से जुडी फाइलों के दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतिलिपियां और कुछ अन्य जानकारियां ली गई है। इसके अलावा सिविक सेन्टर से जुडी सभी रजिस्ट्रियों की प्रतिलिपियां भी मांगी गई है। रजिस्ट्रार कार्यालय से भी नगर निगम द्वारा कराई गई सिविक सेन्टर के भूखण्डों की लीज डीड और इसके लीज धारकों द्वारा आगे अन्य व्यक्तियों को करवाई गई रजिस्ट्रियों की प्रमाणित प्रतिलिपियां ली गई है। इन दस्तावेजों के अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
- BREAKING EPFO में बड़ा बदलाव! पोर्टल से हटीं UAN की 2 अहम सेवाएं, अब सिर्फ UMANG ऐप से होगा ये जरूरी काम
- BREAKING रतलाम में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
- Ratlam News: रतलाम में 40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा: कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय बनकर रची थी पूरी साजिश