पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण हो रहे प्रतिकुल प्रभाव के चलते देशभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वरा पौधारोपण के इस महाभियान की शुरुआत की गई। जिसमें सभी शासकीय व अशासकीय संस्था व संगठन बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है। ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान से जुड़ते हुए नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था राॅयल कालेज द्वारा अपने 65 बीघा के कैम्पस में पौधारोपण किया जाएगा। इसके अंतर्गत 11 से 17 जुलाई तक 1100 से अधिक पौधों को लगाया जाएगा। जिसमें कई प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे शामिल होंगे। जो तय समय में वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण को संरक्षित करेंगे।
रॉयल कॉलेज के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया की आज से शुरू हुए पौधारोपण सप्ताह के शुभारंभ में महाविद्यालय के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने पहला पौधा लगाया। 7 दिवसीय अभियान में 1100 से अधिक पौधो को विद्यार्थियों व महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा प्रतिदिन रोपित किया जायेगा। राॅयल कैम्पस में पहले से लगभग 3 हजार से ज्यादा फल-फूल, छायादार व फलदार पेड़ – पौधे है। पूरा कैम्पस ईको ग्रीन होने के साथ प्रदुषण मुुक्त है। इस अभियान हेतु नगर निगम द्वारा बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधो को उपलब्ध करवाया गया है। वृक्षारोपण सप्ताह के प्रभारी डॉ. आनन्द त्रिवेदी तथा सहप्रभारी डॉ मनीष सोनी, डॉ आर.के. अरोरा, डॉ अमित शर्मा, डॉ संदीप सिद्ध आदि रहेंगे।

Latest News
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब