publicvartanews@gmail.com

Ratlam News: फूल मंडी व्यापारियों ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान की मांग

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री महात्मा ज्योतिबा फुले फूल मंडी के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। व्यापारियों ने मंत्री का स्वागत कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया।  

व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन उन्हें सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है, लेकिन वहां पर उनके व्यवसाय संचालन के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसी स्थिति में व्यापारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि उन्हें उनके वर्तमान स्थान पर ही रहने दिया जाए।  

मंत्री चेतन्य काश्यप ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि उन्हें स्थानांतरित करने से पहले प्रशासन से पर्याप्त व्यवस्था कराने को कहा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि व्यापारियों को कोई समस्या होती है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं, और समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।  

इस दौरान फूल मंडी व्यापारियों में गजेंद्र पडियार, शिवलाल माली, तेजपाल रेडा, गोविंद माली, गगन मौर्य, हर्ष रेडा, दीपक भूतिया, विष्णु दगदी, निखिल, और नारायण चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।