रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: नवाचार की श्रेणी में विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीएम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए स्कूल को आईएसओ 9001-2015 प्रमाण पत्र भी मिला। शनिवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विद्यालय के प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर सहित पूरे स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


मंत्री चेतन्य काश्यप ने सराहा समर्पण और नेतृत्व
इस अवसर पर मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि उपलब्धि मिले या न मिले, लेकिन समर्पण, लक्ष्य पर विश्वास और नेतृत्व पर भरोसा होना चाहिए। सीएम राइज विनोबा स्कूल ने इन मूल्यों को अपनाकर यह सम्मान प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि इस स्कूल की सफलता से प्रदेश और देश के अन्य शासकीय व निजी विद्यालयों को भी प्रेरणा मिलेगी।
अभिभावकों से बच्चों के प्रति सतर्क रहने की अपील
मंत्री काश्यप ने अभिभावकों से अपील की कि रोजाना कम से कम एक मिनट आंखें बंद करके चिंतन करें कि आपका बच्चा क्या खाता है, क्या करता है और कैसे बोलता है। इस पर नजर रखेंगे तो उसके व्यक्तित्व विकास में सकारात्मक बदलाव आएगा।
विद्यालय को विशेष सम्मान
कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। शुरुआत में प्राचार्य संध्या वोहरा और उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ सीएम राइज विनोबा स्कूल ने प्रदेश के शिक्षा स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?