रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 26 फरवरी 2025, बुधवार को निकाली जाने वाली शिव बारात से होगा।


मंदिर समिति के अनुसार, शिव बारात दोपहर 1 बजे निकलेगी और श्रद्धालु इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इसके अलावा, रात्रि 8 बजे झिलमिल आरती और रात्रि 11 बजे विशेष अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। रविवार दोपहर बाबा भोलेनाथ को हल्दी चढ़ाने की रस्म निभाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

प्रमुख कार्यक्रमों की सूची:

• 22 फरवरी 2025 (शनिवार) – माता पूजन चौक (प्रातः 11 बजे)
• 23 फरवरी 2025 (रविवार) – हल्दी (दोपहर 2 बजे), श्री गणेश पूजन (दोपहर 4 बजे)
• 24 फरवरी 2025 (सोमवार) – मेहंदी (दोपहर 2 बजे), मंडप (दोपहर 4 बजे)
• 25 फरवरी 2025 (मंगलवार) – संगीतमय भजन (रात्रि 8 बजे)
• 26 फरवरी 2025 (बुधवार) – शिव बारात (दोपहर 1 बजे), महा आरती रात्रि 8 बजे व विशेष अभिषेक रात्रि 11 बजे
यह पूरा आयोजन श्री रत्नेश्वर महादेव भक्त मंडल द्वारा किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर, रत्नेश्वर रोड, रतलाम में किया जाएगा।
Latest News
- BREAKING रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा