रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशनों, कार्यशालाओं और कार्यालयों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता सत्र, परिचर्चाएँ और विशेष आयोजन किए गए।


रतलाम रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य एवं महिला जागरूकता परिचर्चा
रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्वास्थ्य एवं महिला जागरूकता विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरीमा भटनागर ने महिलाओं के त्याग और समर्पण पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को हेल्थ सेफ्टी किट वितरित की गई।


महिला कर्मचारियों ने दिखाई कार्य के प्रति प्रतिबद्धता
महिला दिवस के अवसर पर लोको केयर सेंटर, रतलाम और हेल्थ यूनिट, इंदौर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मियों ने भाग लिया। 06 मार्च को लोकोमोटिव केयर सेंटर, रतलाम में महिला कर्मचारियों ने लोको का शेड्यूल कार्य किया, जिससे रेलवे में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को और मजबूती मिली।
महिला रेलकर्मियों ने कहा कि वे संरक्षा के साथ कार्य करते हुए खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं और अपने कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
रेलवे में महिला शक्ति की मजबूत उपस्थिति
महिला दिवस के मौके पर यह भी देखा गया कि रेलवे संचालन से लेकर कंट्रोल ऑफिस, रेलवे स्टेशनों पर ड्यूटी और मेंटेनेंस कार्यों में भी महिला रेलकर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल