रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Festival Special Train: होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर उधना से दानापुर और अहमदाबाद से दानापुर के बीच विशेष किराए के साथ एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।

उधना-दानापुर स्पेशल ट्रेन (09021/09022)
प्रस्थान:

गाड़ी संख्या 09021 – 12 मार्च 2025 को उधना से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान करेगी।
रूट: रतलाम 21:00/21:10, उज्जैन 22:50/22:55 होते हुए 14 मार्च 2025 को 00:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी:
गाड़ी संख्या 09022 – 14 मार्च 2025 को सुबह 06:00 बजे दानापुर से रवाना होगी।
रूट: उज्जैन 06:30/06:35, 15 मार्च, रतलाम 08:15/08:25 होते हुए 15 मार्च 2025 को 14:30 बजे उधना पहुंचेगी।
अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन (09407/09408)
प्रस्थान:
गाड़ी संख्या 09407 – 11 मार्च 2025 को अहमदाबाद से सुबह 09:20 बजे प्रस्थान करेगी।
रूट: रतलाम 14:40/15:00, उज्जैन 16:55/17:00 होते हुए 12 मार्च 2025 को 19:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी:
गाड़ी संख्या 09408 – 12 मार्च 2025 को रात 22:00 बजे दानापुर से रवाना होगी।
रूट: उज्जैन 02:10/02:15, 14 मार्च, रतलाम 03:40/03:42 होते हुए 14 मार्च 2025 को 10:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
ठहराव: इन दोनों ट्रेनों का सायन, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।
कोच संरचना: ये ट्रेनें स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच के साथ संचालित होंगी।
यात्रा की विस्तृत जानकारी: यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर ट्रेन के ठहराव, समय और संरचना की जानकारी ले सकते हैं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल