रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा यह मैसेज उनके सार्वजनिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया, जिसमें लिखा था, कोठारी जी, घर से बाहर मत निकलिए, वरना जीवन समाप्त कर दिया जाएगा।


परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
धमकी भरा मैसेज मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस को सूचना दी गई। पूर्व मंत्री के बेटे संजय कोठारी और निजी सचिव जयेश राठौर ने इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक के जरिए भेजा गया धमकी भरा मैसेज
पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के नाम से फेसबुक पेज बना हुआ है। बुधवार शाम 5:29 बजे उनके फेसबुक अकाउंट से जुड़े व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया। इसमें साफ तौर पर बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई थी।
हिम्मत कोठारी बोले- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं
इस मामले पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा, मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। धमकी देने वाले ने खुद को किसी सोनी नाम से बताया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है, अब जांच जारी है।
भाजपा नेताओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साइबर सेल जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल