खेत पर खड़ा ट्रैक्टर चालू कर चलाया, बैलेंस बिगड़ा तो हो गया हादसा
जावरा- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।MP News: रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के गोठड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम बलराम पिता गोविंदसिंह ने खेत में खड़े ट्रैक्टर की चाबी बॉक्स से निकालकर ट्रैक्टर चालू कर लिया। संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर एक बिजली के खंभे से टकरा गया और पलट गया। ट्रॉली के नीचे दबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का विवरण:
घटना सुबह लगभग 11:30 बजे की है। मृतक बालक बलराम का पिता खेत में ट्रैक्टर खड़ा कर किसी कार्य से गया था। ट्रैक्टर की चाबी बॉक्स में ही रखी थी, जिसे निकालकर बालक ने ट्रैक्टर चालू कर दिया। वह रिंगनोद की ओर से गांव गोठड़ा की दिशा में जा रहा था, तभी सड़क किनारे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। ट्रैक्टर बिजली पोल से टकराकर ट्रॉली सहित खेत में पलट गया, जिससे बलराम उसके नीचे दब गया।
स्थानीय लोगों ने की मदद, लेकिन नहीं बची जान:
हादसा होते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर मौके पर दौड़े और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जावरा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस कर रही जांच:
एसआई रघुनाथसिंह मईड़ा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में दूषित पानी का कहर: कुएं का पानी पीने से 80 से ज्यादा ग्रामीण बीमार, 21 अस्पताल में भर्ती
- BREAKING Ratlam News: शादी का सपना बना ठगी का जाल: मैरिज ब्यूरो ने युवक से ऐंठे 3.42 लाख, एक माह बाद दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार
- BREAKING Ratlam News: शराब के नशे में भाइयों का विवाद बना जानलेवा, छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत