रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के न्यू काजीपुरा, लालजी के बाग इलाके का है, जहां रविवार रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक की पहचान शाहबाज उर्फ शाहरुख (28 वर्ष) पिता शकील खान के रूप में हुई है, जो दानीपुरा, जयभारत नगर का निवासी है। वह एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल शाहबाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—अलफेज खान पिता नासिर खान, फरीद और शाहरुख (तीनों भाई)—को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना को लेकर शाहबाज के पिता शरीफ खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में कुछ युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ (MD) बेचते हैं और उनका बेटा इस कार्य में शामिल होने से मना करता था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (जानलेवा हमला) के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फरीद हाल ही में NDPS एक्ट के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया है।
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस क्षेत्र में बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई करे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए