रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र स्थित लुखीपाड़ा गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पत्नी से विवाद के बाद ससुर और उसके साथ आए अन्य परिजनों ने मिलकर दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ईश्वर (25) पिता कचरू मईड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की भाभी की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना का पूरा विवरण:
पुलिस के अनुसार, ईश्वर का कुछ दिनों से पत्नी भूरी बाई से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके चंद्रगढ़ चली गई थी। करीब पांच-छह दिन पहले ईश्वर अपने बड़े भाई और अन्य परिजनों के साथ ससुराल गया और बातचीत कर पत्नी को वापस घर ले आया।

गुरुवार रात ईश्वर शराब के नशे में घर आया, जिससे फिर पत्नी से झगड़ा हुआ। इस दौरान भूरी बाई ने अपने भाई को फोन कर झगड़े की जानकारी दी। भाई बाहर मजदूरी पर था, उसने पिता गलिया को जानकारी दी।
गलिया अपने अन्य पांच साथियों के साथ तीन बाइक पर सवार होकर लुखीपाड़ा स्थित बेटी के ससुराल पहुंचा। करीब रात 8.30 बजे उन्होंने ईश्वर को घर से बाहर बुलाया और कहासुनी के बाद मारपीट की। साथ आए लोगों ने ईश्वर के हाथ-पैर पकड़े और ससुर गलिया ने गला दबा दिया। ईश्वर बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। शव को पीएम के लिए बाजना स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया और शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने मृतक की भाभी रामीबाई की शिकायत पर आरोपी ससुर गलिया और उसके पांच साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 296, 190 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मृतक के पीछे छूटे दो मासूम बच्चे:
ईश्वर की मौत से परिवार में शोक की लहर है। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जो अब पिता की छाया से वंचित हो गए हैं।
Latest News
- BREAKING DA Hike: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, GAIL, BHEL, NTPC, IRCTC समेत 32+ सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया