रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत JSG संगिनी उमंग रतलाम द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की गई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्रुप की महिलाओं ने “एक पौधा मां के नाम” के संकल्प के साथ पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
यह कार्यक्रम ग्रुप की सक्रिय सदस्य उषा भाभी भंडारी के फार्महाउस पर आयोजित हुआ, जहां सखियों ने “हरा भरा रतलाम बनाए, पेड़ लगाए जीवन बचाए” का नारा देते हुए कुल 35 पौधे रोपे।

इस अभियान में भाग लेने वाली प्रमुख सदस्याएं थीं –
रेनू लूनिया, बिंदु कटारिया, संगीता कांठेड़, ऊषा भंडारी, मीना कटारिया, साधना पोरवाल, संगीता पगारिया, आभा नागोरी, ममता भंडारी, शशि राठौर, सरोज जैन चत्तर, अरुणा नाहर, कल्पना जैन, विजया लुनिया, किरण मेहता, चंदा जैन, मीना गादिया, संगीता पोरवाल, सुनीता सियाल, सरोज कोठारी, मधु चोपड़ा, सुनीला पोरवाल, सुनीता कटारिया, सुनीता गादिया सहित अन्य सदस्याएं।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक स्वर में पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया और पौधों को नियमित रूप से संरक्षित करने की जिम्मेदारी भी ली।

यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और जागरूक नागरिकता का भी संदेश देती है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल