पब्लिक वार्ता – शाजापुर,
अजय वर्मा। मुरादपुरा रोड़ पर ईट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर का शव मिला। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर घटना स्थल पर जाकर प्रारंभिक जांच पड़ताल की। जिसमें मृतक की शिनाख्त अर्जुन सिंह हाड़ा निवासी जाईहेड़ा के रूप में हुई। मृतक सोमवार शाम को मजदूरी करने के बाद घर जाने के लिए निकला था। मृतक के शरीर पर चोंट के निशान है। घटनास्थल और मृतक के शव के आधार पर पुलिस का मानना है किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
मामले में कोतवाली थाना एसआई राहुल पोरवाल ने बताया मृतक के पुत्र गोविंद ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की है। मृतक ईंट भट्ठे से शाम को घर के लिए निकला था और मालिक से चप्पल पहनने के लिए दो सौ रुपए भी लेकर गया था। प्रथम दृष्टया मामला किसी वाहन की चपेट में आने से मौत का लग रहा है, मामले में विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, चड्डी-बनियान पहने तीन बदमाश CCTV में कैद
- BREAKING अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
- Ratlam News: रतलाम जेल में बंद बाबर का वीडियो वायरल, मुलाकात कक्ष से रिकॉर्डिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल