कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा व नेता मयंक जाट ने भी किया संबोधित
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह रतलाम आए। यहां सैलाना फोरलेन स्थित एक गार्डन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन से पूर्व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि दिग्विजयसिंह का स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में दिग्विजयसिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए योजना बताई। युवके कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने शुरुआत में कहा कि अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर से हमारा विधायक जीता देंगे तो सबसे अच्छी बात यह होगी कि अकेले पारस दादा विधायक नहीं रहेंगे बल्कि मैं, आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता रतलाम का विधायक होगा।
आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है सबसे पहले आपअपने बूथ का ध्यान रखे क्योकि यदि आप अपना बूथ का ध्यान रखेंगे और अपना बूथ जीतेंगे तो निश्चित ही हम रतलाम की विधानसभा जीतेंगे। और यही हमारी सबसे बड़ी जीत होगी।
पारस दादा ने अपने उद्बोधन में कहां की में 45 साल से युवाम चलाता हूं मुझे मालूम है कार्यकर्ता का कितना महत्व है एक बार हमने कदम उठा लिया तो एक नया इतिहास बनाएंगे। एक अहंकार का नाश करेंगे, जिसने रतलाम की राजनीति को पूंजी के अधीन कर दिया, हम उसका नाश करेंगे।


युवा नेता मयंक जाट द्वारा कही गई बात पर कहा की में इस पर सहमत हूं। हमें चुनाव इसी तरीके से लड़ना है जिस तरह से हम पंच के चुनाव लड़ते हैं, वार्ड का चुनाव लड़ते हैं, बुथ का चुनाव लड़ते है। क्योंकि बुथ पर रहने वाला व्यक्ति ही संघर्ष करता है। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम बुथ स्तर पर उस कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें।
इस अवसर पर कांग्रेस ने समस्त प्रदेश पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई , सेवादल , इंटक के पदाधिकारी , मंडलम, सेक्टर प्रमुख समस्त भी एल ए एवं समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?