रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Heat Waves Alert: मध्यप्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 29 अप्रैल 2025 को शाम 5:30 बजे तक गुना में सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया है।
राज्य के ग्वालियर, गुना, रतलाम, उज्जैन, सागर और टीकमगढ़ जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि शेष जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा।

तापमान पूर्वानुमान:
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा में रहने की संभावना है, लेकिन यह 39 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
हीटवेव चेतावनी:
आगामी दो दिनों में रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में लू चलने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

सावधानियां व सुझाव:
- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक सूर्य की सीधी किरणों से बचें।
- हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को टोपी या कपड़े से ढकें।
- अधिक परिश्रम वाली बाहरी गतिविधियों से बचें और बीच-बीच में छायादार स्थानों पर विश्राम करें।
- मौसम की जानकारी के लिए भारत मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।
- आवश्यक वस्तुओं जैसे पीने का पानी, प्राथमिक चिकित्सा, दवाइयां, टॉर्च और बैटरियां पास रखें।
- यात्रा से पहले उचित योजना बनाएं और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल