पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम लला को विराजमान किया जाना है। प्राण प्रतिष्ठा की धूम देशभर में है। गली – मोहल्ले व चौराहे दीपावली से भी सुंदर सज कर तैयार हो चुके है। ऐसे में कई आयोजन देखने को मिल रहे है। ऐसा ही एक अनूठा आयोजन रतलाम शहर में हुआ। यहां घास बाजार चौराहे पर नन्हें बच्चों ने स्केटिंग की। यह स्केटिंग खास इसलिए थी क्योंकि यहां बच्चों ने भगवा ध्वज थामे हुआ था। बैकग्राउंड में राम भजन डीजे पर बज रहा था। 5 साल से लगाकर 15 साल के बच्चों ने करीब 30 मिनट तक स्केटिंग की। एक बालक के हाथ में प्राण प्रतिष्ठा का संदेश देता बैनर भी स्केटिंग के दौरान हाथों में थामा हुआ था।
स्केटिंग कोच नरेंद्र राव ने बताया की उन्हें लंबा समय स्केटिंग की कोचिंग करते हुए हो गया है। बच्चों ने खुद के मन से यह आयोजन करने की योजना बनाई। जिसके बाद उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए बच्चों के साथ तैयारी की। बड़ा हनुमानजी व बड़ा गोपालजी मंदिर समिति के साथ मिलकर इसका आयोजन किया गया। स्केटिंग के दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। स्केटिंग करने वाले बच्चों का सम्मान भी इस दौरान किया गया। नन्हें बच्चों का कहना था कि राम भगवान जब अयोध्या में विराजेंगे तो सभी दिवाली मनाएंगे।

Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल