नीमच- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: सुप्रसिद्ध गायक मुकेश जी के जन्म के 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था स्पंदन द्वारा गायत्री मल्टीप्लेक्स ओडी 01 में भव्य संगीतमय कार्यक्रम “द मुकेश” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों ने मुकेश जी के अमर गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


विशिष्ट अतिथियों के विचार
नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने कहा कि स्पंदन संस्था सेवा और समर्थन के नए आयाम स्थापित कर रही है। एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने संगीत के माध्यम से समाज सेवा के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद संस्था के वरिष्ठ सदस्य स्व. अश्विनी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संयोजक अचल शुक्ला ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत किया।
संगीतमय प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में लक्ष्मी गामड़, अय्यूब खान, संगीता जैन, नरेश यादव और अचल शुक्ला ने मुकेश जी के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, मनोज भावसार और बच्चों ने “जाने कहाँ गए वो दिन” और “जीना यहाँ मरना यहाँ” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी
इस अवसर पर डीएसपी अजय सारवान, किशोर पाटनवाला, एसडीओ सेतु निगम सूर्यवंशी, समाजसेवी प्रवीण सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दृष्टिहीन कन्या केंद्र को सहयोग
कार्यक्रम में देवास दृष्टिहीन कन्या केंद्र की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। दृष्टिहीन बालिका सलोनी ने “सत्यम शिवम् सुंदरम” गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था द्वारा बलजीत सिंह सलूजा का सम्मान किया गया।
इसके साथ ही नेशनल दृष्टिहीन खिलाड़ियों की कोच कृतिका चावरे को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं द्वारा एकत्रित धनराशि देवास दृष्टिहीन कन्या केंद्र को दान की गई।
संस्था के प्रयास और धन्यवाद ज्ञापन
संस्था के संरक्षक नितिन तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्पंदन संस्था सहयोग के साथ निरंतर प्रगति कर रही है। आयोजन को सफल बनाने में संस्था की टीम पिछले 15 दिनों से अथक परिश्रम कर रही थी।
कार्यक्रम का संचालन गीतकार अलक्षेन्द्र व्यास ने अपनी शानदार कविताओं के माध्यम से किया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत