नई – दिल्ली – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। My Bharat Quiz: भारत के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और देश के विकास में योगदान देने का शानदार मौका “विकसित भारत चैलेंज” के माध्यम से मिल रहा है। इस चार चरणीय प्रतियोगिता के तहत युवा अपने कौशल और विचारों से विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बन सकते हैं।
चार चरणों में होगी प्रतियोगिता
1. विकसित भारत क्विज – यह प्रतियोगिता का पहला चरण है, जिसमें ज्ञान और समझ का परीक्षण होगा।
2. निबंध/ब्लॉग लेखन – प्रतिभागी अपने विचारों को लेखन के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
3. विकसित भारत विजन पिच डेक – इस चरण में प्रतिभागी अपनी दृष्टि और योजनाओं को प्रस्तुत करेंगे।
4. विकसित भारत राष्ट्रीय प्रतियोगिता – राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का अंतिम चरण होगा।

पुरस्कार
– प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000
– द्वितीय पुरस्कार: ₹75,000
– तृतीय पुरस्कार: ₹50,000
– अगले 100 प्रतिभागियों को ₹2,000 का सांत्वना पुरस्कार।
– इसके अतिरिक्त, अगले 200 प्रतिभागियों को ₹1,000 का अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विशेष अवसर
प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत विराट कोहली, अक्षय कुमार, एमएस धोनी और अन्य यूथ आइकन्स से मिलने का अवसर मिलेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता
प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के भारत के युवा भाग ले सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2024 है।
कैसे करें आवेदन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर क्विज में हिस्सा लें:
[https://quiz2.mygov.in/](https://quiz2.mygov.in/)
देशभर के युवाओं से अपील है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल