पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक व मोटीवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग जीवंत श्रवण करवाया। शिव बारात और विवाह के अन्य प्रसंगों में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। पूरा परिसर प्रभु की जय-जयकार से गूंज उठा। प्रभु के विवाह का दृश्य अद्भुत रहा। गाजे-बाजे के साथ भगवान शंकर की बारात आई और माता पार्वती से विवाह संपन्न हुआ। इससे पूर्व माता अनुसुइया, वराह अवतार के प्रसंगों ने भावविहल किया। कथा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख मध्य भारत प्रांत पार्थ सारथी की उपस्थिति में पौथी पूजन के साथ किया गया।
जया किशोरी ने कहा कि जीवन में कुछ बातों का असर समझाने से नहीं करके दिखाने में होता है, इसलिए आप राजनीति करते है, तो श्री कृष्ण-सी करें, वह अच्छी है। श्री कृष्ण ने धर्म को जीता दिया। वे अपनी हर लीला में सीख देते है। रामायण को उठाए, तो भी उसमें सब कुछ मिलेगा। भगवान ने अपनी लीलाओं से जिंदगी कैसे जीना है, यह सीख दी। आप शास्त्र ले आए तो कुछ सीखने की जरूरत नहीं पढे़गी। दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक ज्ञान श्रीमद् भागवत गीता है। भगवान ने अर्जुन से कभी कुछ छोड़ने को नहीं कहा, बल्कि जो मिला है, उसे अपने पर हावी न होने देने की बात कही। आपके कारण यदि किसी एक व्यक्ति का जीवन थोड़ा अच्छा हो जाए, तो समझ लेना कि आपने इंसान बनने का कर्तव्य पूरा कर लिया। बच्चों को जीवन में आगे रहना नहीं, अपितु अच्छा इंसान बनना सीखाएं, जिससे वह अपने आप आगे हो जाएगा।


कथा की द्वितीय संध्या में समापन से पूर्व शिव पार्वती विवाह प्रसंग का मंचन किया गया। इसके बाद महाआरती हुई। आरंभ में संघ प्रचारक पार्थ सारथी ने कहा कि जया किशोरी आज देशभर में सनातन धर्म की ध्वजा फहरा रही है। वे इस तरह का समाज जागरण और प्रेरणा देने का काम लगातार करती रहे। विधायक चेतन्य काश्यप भी आदर्श विधायक के रूप में स्थापित है। वे खेल, धार्मिक, सामाजिक आयोजनों से नित-नए आदर्श स्थापित कर रहे है। श्री काश्यप ने सैकड़ों बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने का प्रशंसनीय कार्य किया है। ऐसे विधायक को पाकर हम धन्य है।
विभिन्न संस्थाओं ने किया अभिनंदन :
कथा के आरंभ में जया किशोरी एवं फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, श्रीमती नीता काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने पौथी पूजन किया। शहरवासियों की ओर से श्री बरबड़ हनुमान मंदिर ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लीविंग परिवार, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीतो) रतलाम चेप्टर, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रीसंघ नीम चौक, लायंस क्लब समस्त ग्रुप, श्री राजपूत समाजजन, श्री मारवाड़ी सेन समाज, भाजपा अंबेडकर मंडल ने जया किशोरी का अभिनंदन किया। इस दौरान समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल