1 मार्च 2026 से LPG सिलेंडर, रेलवे टिकट बुकिंग, UPI पेमेंट, सिम बाइंडिंग और बैंक मिनिमम बैलेंस से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं, जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा।
नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। New Rules: हर महीने की तरह मार्च 2026 की शुरुआत भी आम लोगों की जेब से जुड़ी कई अहम बदलाव लेकर आ रही है। 1 मार्च से एलपीजी गैस, रेलवे टिकट, डिजिटल पेमेंट, सिम कार्ड और बैंकिंग से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपकी मंथली बजट पर पड़ेगा।
आइए आसान भाषा में समझते हैं कि 1 मार्च से कौन-कौन से नियम बदलने जा रहे हैं और आपको क्या सावधानी रखनी चाहिए।
1. LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव की संभावना
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। पिछले कुछ महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही बदलाव देखने को मिला है।
- पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर करीब ₹49 महंगा हुआ था
- इस बार भी दाम बढ़ने या घटने की संभावना जताई जा रही है
- घरेलू रसोई गैस फिलहाल स्थिर है, लेकिन नजर रखना जरूरी
2. रेलवे टिकट बुकिंग का नियम बदलेगा
1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू हो सकता है।
- भारतीय रेलवे का पुराना UTS ऐप बंद किया जा सकता है
- इसकी जगह नया RailOne ऐप पूरी तरह एक्टिव होगा
- इसी ऐप से जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा की सुविधाएं मिलेंगी
3. सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू
डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए सरकार नया सिम बाइंडिंग सिस्टम लागू कर रही है।
- WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप सीधे सिम से लिंक होंगे
- फोन से सिम निकालते ही ऐप काम करना बंद कर देंगे
- बिना सिम के Wi-Fi पर भी ऐप नहीं चल पाएंगे
इस नियम का मकसद फर्जी अकाउंट और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाना है।
4. UPI पेमेंट में बढ़ेगी सुरक्षा
1 मार्च से बड़े डिजिटल ट्रांजैक्शन और सुरक्षित किए जा रहे हैं।
- हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए सिर्फ UPI PIN काफी नहीं होगा
- बैंक अब मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लागू कर सकते हैं
- इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में कमी आने की उम्मीद है
5. बैंक मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव
सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस के नियमों में राहत दी है।
- पहले किसी एक दिन बैलेंस कम होने पर पेनल्टी लग जाती थी
- अब एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्टी तय होगी
- इससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिलेगी
6. CNG, PNG और ATF की कीमतें भी बदल सकती हैं
हर महीने की तरह 1 मार्च को पेट्रोलियम कंपनियां CNG, PNG और ATF के दाम रिवाइज करती हैं।
- शहरों में CNG और PNG के दाम बदल सकते हैं
- एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में बदलाव से हवाई किराया प्रभावित हो सकता है