पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। 22 जनवरी सोमवार को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में मुख्य आयोजन होगा। इसके अलावा देशभर में धार्मिक अनुष्ठान व आयोजन सुबह से शाम तक होंगे। रविवार को रतलाम सर्किल जेल में विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा अक्षत कलश पूजन कार्यक्रम रखा गया। जेल में बंद कैदियों ने धूमधाम से अक्षत कलश व भगवान राम की पूजा अर्चना की। इस दौरान जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदौरिया, आरएसएस विक्रम भाग कार्यवाह शांतिलाल शर्मा, विहिप मठ मंदिर प्रमुख मोंटी जायसवाल, प्रखंड संयोजक अमनप्रीत सिंह, सुरक्षा प्रमुख राकेश नागोरा व अन्य उपस्थित थे।

मोंटी जायसवाल ने कार्यक्रम के दौरान कैदियों से कहा की लंबे संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान हो रहे है। आप सभी भगवान राम का अनुसरण करते हुए बुराइयों को त्याग कर नए जीवन की शुरुआत करे। कैदियों ने राम भजन कर अक्षत कलश का पूजन किया। वहीं सोमवार को जेल में भाजयुमो द्वारा अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसके बाद जेल में प्रसादी के रूप में भोजन का भी आयोजन होगा।

Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल