पब्लिक वार्ता – मंदसौर/रतलाम,
जयदीप गुर्जर। रतलाम रेल मंडल के जूनियर इंजीनियर का शव तालाब किनारे मिलने पर सनसनी फैल गई। मृतक का नाम दीक्षांत पंड्या है, जो की रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष पद पर भी था। शव मंदसौर जिले भावगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खोड़ाना में एक तालाब किनारे मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे है, जिससे पुलिस हत्या का अंदेशा जता रही है। आपको बता दे मंदसौर जिले का गांव खोड़ाना रतलाम के ढोढर के समीप है। दोनों क्षेत्र की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर लाल रंग की गाड़ी खड़ी मिली है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान मिले है। मृतक दीक्षांत पंड्या रेल मंडल के कैरेज एंड वैगन विभाग में पदस्थ थे। पुलिस व एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?