रतलाम-पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्व. श्कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित 26वें माधवराव जी कॉमरेड ट्रॉफी टूर्नामेंट के आठवें दिन आईटीआई ग्राउंड पर तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।


पहला मुकाबला जीआरपी और शेरानी के बीच हुआ, जिसमें शेरानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों का लक्ष्य दिया। जीआरपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 39 गेंदों में हासिल कर लिया और जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला जावरा और रॉयल बॉयज़ के बीच खेला गया। यह हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा, जिसमें जावरा ने 122 रनों का लक्ष्य रखा। रॉयल बॉयज़ ने संघर्ष किया, लेकिन जावरा की टीम ने शानदार गेंदबाजी के साथ 30 रनों से जीत हासिल की।

दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला जावरा और शेरानी के बीच हुआ। शेरानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे जावरा ने सिर्फ 7 ओवरों में पूरा कर लिया। शेरानी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई टूर्नामेंट की गरिमा
आज के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जी तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल जी जाधव और संजय जी जाट रहे। दूसरे मुकाबले के मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ पार्षद एवं MIC सदस्य दिलीप गांधी, पार्षद भगत सिंह भदौरिया और विशाल शर्मा रहे।
स्पर्धा संरक्षक: श्रीनिवास राव जी जाधव पहलवान
संयोजक: भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय गोमे
कॉमेंटेटर: गोविंद मालवीय
स्कोरर: विशाल हिरवे, मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, ईश्वर सिंह राठौड़, अखिलेश राव, अशफाक अली, आशीष और राहुल।
कल के मुकाबले:
– पहला मुकाबला स्टार 11 बनाम रतलाम ग्रामीण
– दूसरा मुकाबला MP4S बनाम श्री 11
– तीसरा और अंतिम मुकाबला **बाबूस रतलाम इंडियन बनाम श्री 11
टूर्नामेंट का रोमांच हर दिन बढ़ रहा है, और दर्शकों में मुकाबलों को लेकर उत्साह चरम पर है।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए