रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस का गत रात दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर फैल गई।


बीती रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल हॉस्पिटल रतलाम में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार देर रात हॉस्पिटल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली।
मेडिकल कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा

आज सुबह मेडिकल कॉलेज रतलाम परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकेंद्र सिंह बैस के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे:
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा
- नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया
- रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत
- निरीक्षक जितेंद्रपाल सिंह जादौन
साथ ही पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंदसौर में होगा अंतिम संस्कार
श्रद्धांजलि के बाद एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर मंदसौर के लिए ससम्मान रवाना किया गया। वहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रतलाम पुलिस परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए