रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: 1 अप्रैल 2025 से रतलाम जिले में प्रॉपर्टी के नए रेट लागू हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के तहत कई लोकेशन पर जमीन के दाम बढ़ गए हैं, जिससे अब प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है।
रजिस्ट्रेशन ऑफिस में उमड़ी भीड़
नई गाइडलाइन लागू होने से पहले 31 मार्च को रतलाम रजिस्ट्री कार्यालय में भारी भीड़ देखने को मिली। आम दिनों में जहां 60 से 70 रजिस्ट्रियां होती थीं, वहीं 31 मार्च को यह संख्या 120 से पार कर गई। रजिस्ट्री कार्यालय को इस दौरान लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
1553 लोकेशन पर बढ़े जमीन के रेट
रतलाम जिले की 2774 लोकेशन में से 1553 लोकेशन पर जमीन के रेट में वृद्धि की गई है। इनमें
– 368 लोकेशन पर 1 से 10 प्रतिशत
– 732 लोकेशन पर 11 से 20 प्रतिशत
– 287 लोकेशन पर 21 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है
50 नई लोकेशन हुईं शामिल
इस बार गाइडलाइन में 48 नई कॉलोनियां और लोकेशन को जोड़ा गया है। इनमें रतलाम शहर की 40 कॉलोनियां शामिल हैं।
इन इलाकों में बढ़े जमीन के रेट
रतलाम की कुछ प्रमुख कॉलोनियों में जमीन की कीमत इस प्रकार बढ़ी है प्रति वर्ग फीट
अपूर्व नगर में पहले 5800 अब 6400
आदिनाथ कॉलोनी में पहले 4400 अब 5500
कल्याण नगर में पहले 4700 अब 5200
ग्लोब सिटी में पहले 7700 अब 8500
मालवा नगर में पहले 5800 अब 7200
डोगरा नगर में पहले 4600 अब 5500
बसंत श्री में पहले 5000 अब 6500
होमगार्ड कॉलोनी में पहले 4100 अब 5500
अभय नगर में पहले 5200 अब 6000
जावरा और सैलाना में कहां बढ़े दाम
जावरा के लालबाग, आदेश्वर रेजिडेंसी रोड, अर्निया पीथा मंडी, रोजाना, साथ ग्रीन सिटी और दो लाइन बायपास में जमीन के रेट बढ़ाए गए हैं।
सैलाना में केवल अयोध्या पुरम में वृद्धि प्रस्तावित की गई है।
क्या होगा असर
गाइडलाइन बढ़ने के बाद प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मकान और जमीन खरीदना महंगा पड़ेगा। निवेशकों और खरीदारों को अब अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी, जबकि सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा।
अगर आप रतलाम में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह नया बदलाव आपके बजट पर असर डाल सकता है।