रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: लालबाग कॉलोनी में वृद्धा से लूटे गए मंगलसूत्र की वारदात का औद्योगिक थाना पुलिस ने मात्र दो दिन में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने का पेंडल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

घटना का विवरण
31 मई 2025 की शाम करीब 7:30 बजे 75 वर्षीय गीताबाई पति शंभुलाल सीनमजी, निवासी अष्ट विनायक कॉलोनी, लालबाग गेट के पास टहलने गई थीं। तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए, जिनमें से एक ने रास्ता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और भाग निकले। फरियादी की शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 421/2025, धारा 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच में जुटी पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 2 जून को पुलिस ने खदान के पास बंजली बायपास से दोनों आरोपियों — चन्दन पिता जगदीश बोरासी (35) और चन्द्रशेखर पिता राकेश पाटीदार (35), दोनों निवासी नयागांव टेंकर रोड, रतलाम — को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। इनके कब्जे से सोने जैसा पेंडल व तीन मोती (कीमत ₹50,000) और एक TVS मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) जब्त की गई।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी चन्दन बोरासी के खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें पाक्सो एक्ट, मारपीट और धमकी जैसे अपराध शामिल हैं। सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
जांच टीम की सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, आरक्षक अभिषेक पाठक, रवि चंदेल, कपील लोहार, दुर्गालाल गुजराती, बबलू मालवीय, बलवीर सिंह, इमरान खान और अर्जुन खिंची की अहम भूमिका रही।
रतलाम पुलिस की तत्परता और सतर्कता से एक और चैन स्नेचिंग का खुलासा हुआ है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए