रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम द्वारा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा को उनके रतलाम आगमन के दौरान एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही अनावश्यक प्रताड़ना और मनमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने बताया कि रतलाम जिले सहित राज्य की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को पिछले कई वर्षों से जीएसटी अधिकारियों द्वारा बिना स्पष्ट कारणों के नोटिस थमाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, व्यापारियों को इंदौर, भोपाल, दिल्ली जैसे शहरों में उपस्थित होने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

चत्तर ने कहा कि व्यापार से जुड़ी समस्त जानकारी पहले से ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है, बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर अनावश्यक पूछताछ और अवैध वसूली की जा रही है। इससे व्यापारी वर्ग मानसिक रूप से अत्यंत परेशान है और सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग करता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह मनमानी नहीं रोकी गई, तो व्यापारी वर्ग को मजबूरी में व्यापार बंद करने पर विचार करना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के सदस्य अभय सेठिया, मनोज जैन, निलेश बाफना, हेमंत मूनाट सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित थे।
संपर्क:
सुरेंद्र चत्तर
अध्यक्ष, दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन
मो.: 9479379708
Latest News
- BREAKING MP News: मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा, पांच साल बाद लागू हुई नई दरें; जानिए किस बस का कितना बढ़ा किराया
- BREAKING UPI पेमेंट रहेगा फ्री, लेकिन दुकानदारों पर लग सकता है MDR! संसद में पेश नए बिल से क्या बदल सकता है?
- अगस्त में कब मिलेगी Ladli Behna Yojana की अगली किस्त? जानिए भुगतान की संभावित तारीख और जरूरी शर्तें