रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: रतलाम के श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल, शास्त्री नगर का वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह “उत्सव” भव्य रूप से मनाया गया। यह आयोजन श्री अरविंद मार्ग स्थित एकेडमी परिसर में अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर सरदार कारज सिंह लहर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और गुरु तेग बहादुर जी व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य मेघा वैष्णव, प्रधानाध्यापिका सरला माहेश्वरी और हेडमिस्ट्रेस मनीषा ठक्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने बताया कि इस अवसर पर सरदार कारज सिंह लहर का शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।


मुख्य अतिथि सरदार कारज सिंह लहर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में सक्रियता बच्चों में आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करती है। उन्होंने मोबाइल का उपयोग सावधानीपूर्वक और संतुलित मात्रा में करने का भी संदेश दिया। समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी सक्रियता दिखाने का आह्वान किया।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट, खेल गतिविधियां, और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और उससे बचने के उपायों पर भी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही भारतीय सांस्कृतिक विरासत और त्योहारों का भी प्रदर्शन किया गया।
इस आयोजन में 800 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी सिंह और रश्मि तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मनीषा ठक्कर ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल