रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सक्षम संचार फाउंडेशन एवं स्थानीय आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे मालवा मीडिया फेस्ट (MMF) के तीसरे संस्करण के पोस्टर का विधिवत विमोचन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रतलाम के उजाला पैलेस में आगामी 9 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन अवसर पर समाजसेवी, लेखक और वरिष्ठ रंगकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैलाश व्यास, ललित चौरड़िया, नरेंद्र सिंह पंवार, विकास श्रीवाल, मीनाक्षी मलिक, वैदेही कोठारी, तुषार कोठारी, प्रवीणा दवेसर, अदिति दवेसर एवं अर्चना शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

मालवा मीडिया फेस्ट 2025 की खास बात यह है कि इसमें पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी। इसके साथ ही संविधान पर आधारित प्रदर्शनी और काकोरी कांड पर आधारित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
फेस्ट में सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों की भी भरमार रहेगी। कार्यक्रम के तहत भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अबक्का पर लाइव थिएटर, आदि शंकराचार्य पर संगीतमय कथा, तथा नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के अधिकारियों द्वारा पुस्तकों के ई-डिजिटलीकरणपर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा युवाओं को आकर्षित करने के लिए रील मेकिंग प्रतियोगिता और पारंपरिक फैशन शो जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं।
आयोजकों के अनुसार, मालवा मीडिया फेस्ट का उद्देश्य मीडिया, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है। यह आयोजन रतलाम ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव साबित होगा।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल