रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती 15 सितम्बर को पूरे देश में इंजीनियर दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी कड़ी में कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर एसोसिएशन रतलाम ने इस वर्ष इंजीनियर दिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया।

यह शिविर मानव सेवा समिति, कॉलेज रोड रतलाम पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में इंजीनियर साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में सहायक होगा।
विशेष पहल के तहत रक्तदाताओं और सहभागी इंजीनियर साथियों को पौधे स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किए गए। इसका उद्देश्य यह संदेश देना था कि इंजीनियर सिर्फ विकास और निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सजग और सक्रिय रहते हैं।

गौरतलब है कि कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर एसोसिएशन रतलाम पिछले पाँच वर्षों से निरंतर इंजीनियर दिवस पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन कर रहा है। यह परंपरा संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा –
- अध्यक्ष: अजय कुमावत (कप्तान)
- कोषाध्यक्ष: महेन्द्र सोनी
- सचिव: दिनेश बंसल
- प्रायोजक: बांगर सीमेंट
आयोजन के समापन पर सभी इंजीनियर साथियों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक और पर्यावरणीय कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल