📖 1 min read
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मुकेश कुमार ने जनसंपर्क अधिकारी, इंदौर के पद पर 23 दिसंबर 2025 को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

मुकेश कुमार इससे पूर्व रतलाम मंडल कार्यालय में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जनसंपर्क एवं मीडिया समन्वय के क्षेत्र में उन्हें व्यापक अनुभव प्राप्त है, जिसका लाभ इंदौर क्षेत्र को मिलेगा।
वर्तमान में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी, इंदौर खेमराज मीना का अहमदाबाद में निर्माण विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा किए गए इस बदलाव को जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग, रतलाम मंडल
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत